वृश्चिक राशि के वर्तमान ग्रह थोड़ी खराब चल रहे हैं यदि शादी की भविष्यवाणी की बात करें तो साल 2019 में बृहस्पति से उम्मीदें हैं शेष अन्य सभी ग्रह शादी के लिए समय को प्रतिकूल बना रहे हैं।
वृश्चिक राशि विवाह योग जनवरी 2019
जनवरी महीने में बृहस्पति बुध के साथ लग्न में स्थित है तथा शनि और सूर्य कुंडली के दूसरे घर में हैं। इसका अर्थ यह है कि आपके पास रिश्ते आने शुरू हो गए हैं परंतु उनमें पूर्णता आने के लिए बहुत सारी चीजें चाहिए होती है जैसे कि परिवार में सब की रजामंदी, फाइनेंस की स्थिति क्योंकि विवाह हमेशा खर्चे को देख कर किया जाता है। सलाह है कि थोड़ा इंतजार राहु की वजह से करें। दरअसल राहु और केतु अप्रैल महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं तो उससे पहले अपनी भूमिका इस तरह निभा रहे हैं कि आपके दिमाग में ढेरों सवाल पैदा कर रहें हैं। जिनका जवाब मिलने के पश्चात ही आप की शादी पक्की हो सकती है परन्तु राहु और केतु के रहते आपके सवालों का जवाब मिलना मुश्किल है। इसलिए जनवरी महीना शादी के लिए प्रोग्राम बनाना ठीक है परंतु शादी अभी दूर है।
वृश्चिक राशि विवाह योग फरवरी 2019
फरवरी के महीने में मंगल की दृष्टि गुरु पर रहेगी जिसके चलते विवाह में बाधाएं उत्पन्न होगी। काम का बोझ आप पर काफी अधिक रहेगा। कंफ्यूजन भी काफी रहेगी जिसके चलते शादी के योग भी नहीं है।
वृश्चिक राशि विवाह योग मार्च 2019
मार्च के महीने में मंगल की दृष्टि बृहस्पति पर बरकरार रहेगी इसलिए बृहस्पति के अंदर वह शुभता नहीं है जो शादी लायक स्थितियों का निर्माण करें। शुक्र भी राहु-केतु के साथ उलझ गए हैं इसलिए शादी का योग अभी नहीं है।
वृश्चिक राशि विवाह योग अप्रैल 2019
अप्रैल के महीने में बृहस्पति राशि परिवर्तन करके कुंडली के दूसरे घर में चले जाएंगे परन्तु उन पर मंगल की दृष्टि रहेगी क्योंकि मंगल कुंडली के सातवें घर में विराजमान हैं। पारिवारिक समस्याएं इतनी अधिक होगी कि शादी के बारे में सोचना भी आपके लिए मुश्किल होगा। इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से भी काफी मुश्किलें आएंगी जिनके चलते शादी के बंदोबस्त नहीं हो पाएंगे।
वृश्चिक राशि विवाह योग मई 2019
मई के महीने में मंगल कुंडली के सातवें घर में विराजमान हैं। शनि और केतु की स्थिति कुंडली के दूसरे घर में है जो इस बात की ओर इशारा कर रही है कि परिवार में कुछ समस्याएं हैं। आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं जिनका आपके जीवन पर काफी असर है इसलिए सभी लोगों की आम सहमति नहीं बन पाएगी। किसी भी रिश्ते को आप स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि विवाह योग जून 2019
जून के महीने में सूर्य कुंडली के सातवें घर में होंगे तथा शुक्र छठे घर में। शुक्र पर बहुत दारोमदार है, आपकी शादी संबंधित निर्णय शुक्र ही ले सकता है। बृहस्पति राशि परिवर्तन करके वापस वृश्चिक राशि में आ गए हैं। इस महीने के मध्य तक शादी की उलझन बनी रहेगी, असमंजस की स्थिति रहेगी। इसलिए शादी जैसा बड़ा फैसला लेना अभी आप के पक्ष में नहीं रहेगा परंतु इस माह के अंत में आप अवश्य किसी निष्कर्ष तक पहुंच पाएंगे।
वृश्चिक राशि विवाह योग जुलाई 2019
जुलाई के महीने में मंगल सूर्य आदि की सभी बाधाएं शांत होगी। बृहस्पति अकेला लग्न में विराजमान रहेगा परन्तु शुक्र की स्थिति अभी अच्छी नहीं है इसलिए रिश्ता पक्का हो सकता है लेकिन शादी में अभी देर है।
वृश्चिक राशि विवाह योग अगस्त 2019
अगस्त के महीने में वृश्चिक राशि के लिए शादी की भविष्यवाणी लगभग पहले जैसी ही है रिश्ता पक्का हो सकता है लेकिन शादी के लिए अभी इंतजार करना होगा। आप पूरी तरह से चीजों को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि विवाह योग सितंबर 2019
सितंबर के महीने में शादी की भविष्यवाणी अनुकूल नहीं है। मंगल की दृष्टि बृहस्पति पर रहेगी और शुक्र भी निर्मल रहेगा। सितंबर के अंत में शुक्र का राशि परिवर्तन अवश्य होगा परंतु उस पर शनि की दृष्टि अब भी रहेगी जिससे स्थिति और खराब हो जाएगी। शादी के लिए समय उत्तम नहीं है।
वृश्चिक राशि विवाह योग अक्तुबर 2019
अक्टूबर के महीने में वृश्चिक राशि के लोगों की शादी की भविष्यवाणी लगभग पिछले महीने जैसी ही है, समस्याएं बनी रहेंगी, किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे।
वृश्चिक राशि विवाह योग नवंबर 2019
नवंबर के महीने में शुक्र और बुध बृहस्पति के साथ होंगे। यह एकमात्र समय ऐसा है जब आप का रिश्ता पक्का हो सकता है और शादी भी हो सकती है। विशेषकर उनके लिए जो लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस माह के अंत में बृहस्पति की स्थिति कुंडली के दूसरे घर में रहेगी जिससे कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए 20 तारीख के पहले पहल आपको किसी निर्णय पर पहुंच जाना चाहिए। शादी की भविष्यवाणी कहती है कि आपकी शादी इस माह में हो सकती है।
वृश्चिक राशि विवाह योग दिसंबर 2019
दिसंबर के महीने में बृहस्पति अत्यंत दुर्बल है। मंगल की दृष्टि भी कुंडली के सातवें घर पर है इसलिए दिसंबर के महीने में वैवाहिक मामलों में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
जहां तक अरेंज मैरिज का प्रश्न है साल 2019 वृश्चिक राशि के लिए अच्छा नहीं है परंतु लव मैरिज की भविष्यवाणी कहती है कि इस वर्ष में नवंबर से पहले लव मैरिज किसी भी समय की जा सकती है। इसका कारण यह है कि बृहस्पति की दृष्टि प्रेम स्थान, विवाह स्थान और भाग्य स्थान इन तीनों पर है, यही प्रेम विवाह का सुंदर उदाहरण है।
0 Comments