आज 30 अप्रैल 2019 का राशिफल आपके समक्ष प्रस्तुत है। आइए आपको बताते है कि आपकी राशि के अनुसार आज सितारे आपके लिए क्या लेकर आए हैं।
आज की ग्रह स्थिति निम्नलिखित प्रकार से है:-
आज मंगलवार दिनांक 30 अप्रैल 2019 को ग्रह निम्नलिखित राशियों में स्थित है:-
सूर्य मेष
चंद्र कुम्भ
मंगल वृष
बृहस्पति वृश्चिक
बुध मीन
शुक्र मीन
शनि धनु
राहु मिथुन
केतु धनु
इससे पहले कि मैं आपको आज के राशिफल के बारें में बताऊँ, मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपना राशिफल अपनी जन्मकुंडली के अनुसार ही देखें। यदि आपको अपना राशिफल ज्ञात नहीं है तो कृपया अपना जन्म दिनांक, जन्म स्थल, जन्म समय हमें भेजें, हम आपको आपकी सही राशि बताएँगे।
मेष राशि, दिनांक 30 अप्रैल मंगलवार का राशिफल
आज 30 अप्रैल साल 2019 का राशिफल प्रस्तुत है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मंगलमय रहेगा आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
वृष राशि का आज का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी कारोबार के लिहाज से बहुत अच्छा है। आप बहुत मेहनत कर रहे हैं जिसका फल आज आपको मिल सकता है।
मिथुन राशि का आज का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने का है। आपका कोई ऐसा काम बनेगा जो काफी दिनों से अटका पड़ा था।आज आप की यात्रा हो सकती है।
कर्क राशि का आज का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आज यात्रा ना करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। पेट में खराबी या मानसिक तनाव रह सकता है।
सिंह राशि का आज का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी परेशानी आएगी और कुछ जिम्मेदारियों को निभाना पड़ेगा। अनचाहे खर्चे आज हो सकते हैं जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।सिंह राशि वालों के लिए शादी की भविष्यवाणी आज अनुकूल है।
कन्या राशि का आज का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अशुभ है। इस दिन कोई नया कार्य शुरू ना करें,कहीं यात्रा ना करें। आपके शत्रु आप को उकसाने का काम करेंगे,किसी के उकसावे में मत आइए।कोई छोटी मोटी बीमारी उभर सकती है सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि का आज का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज प्रेमी प्रेमिका का मिलन हो सकता है। दूर देश से कोई खबर आ सकती है। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। आज आप जिस कार्य के लिए प्रयत्न करेंगे, उस में देरी नहीं होगी। बल्कि आज आपके सभी ऑफिशियल काम बनने वाले हैं। इस समय का सदुपयोग कीजिए।
धनु राशि का आज का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और पराक्रम का है। इस दिन किया गया हर कार्य सफल होगा। इस दिन का सही इस्तेमाल करें पुराने काम जो अटके हैं। उन्हें पूरा करने की कोशिश करें मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।
मकर राशि का आज का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए धन लाभ का समय है। आज आप रुका पैसा निकालने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त परिवार में सुख शांति रहेगी। पार्टी में आना जाना लगा रहेगा।आज के दिन किसी से वादा मत कीजिए।
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपकी पर्सनैलिटी में सुधार आएगा परंतु कोई ना कोई परेशानी मन में बनी रह सकती है। सब कुछ ठीक होते हुए भी मन अशांत रहेगा।
मीन राशि का आज का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नुकसान परेशानी चिंता तथा तनाव का है। आज आप की भागदौड़ व्यर्थ चली जाएगी। आज किसी चीज पर किया गया खर्च आपको रिटर्न नहीं देगा यानी बेकार के खर्चे होंगे।
0 Comments