आज 29 अप्रैल 2019 का राशिफल आपके समक्ष प्रस्तुत है। आइए आपको बताते है कि आपकी राशि के अनुसार आज सितारे आपके लिए क्या लेकर आए हैं।
आज की ग्रह स्थिति निम्नलिखित प्रकार से है:-
आज सोमवार दिनांक 29 अप्रैल 2019 को ग्रह निम्नलिखित राशियों में स्थित है:-
सूर्य मेष
चंद्र कुम्भ
मंगल वृष
बृहस्पति वृश्चिक
बुध मीन
शुक्र मीन
शनि धनु
राहु मिथुन
केतु धनु
इससे पहले कि मैं आपको आज के राशिफल के बारें में बताऊँ, मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपना राशिफल अपनी जन्मकुंडली के अनुसार ही देखें। यदि आपको अपना राशिफल ज्ञात नहीं है तो कृपया अपना जन्म दिनांक, जन्म स्थल, जन्म समय हमें भेजें, हम आपको आपकी सही राशि बताएँगे।
मेष राशि, दिनांक 29 अप्रैल सोमवार का राशिफल
आज 29 अप्रैल साल 2019 का राशिफल प्रस्तुत है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। मकान वाहन से संबंधित कोई अच्छी खबर आ रही है। धन लाभ के संकेत हैं।
वृष राशि का आज का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी में तरक्की का है। इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के दिन आप के अफसर आप पर मेहरबान रहेंगे।
मिथुन राशि का आज का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ, भाग्य उदय और मान-सम्मान का है।आज के दिन धन लाभ के साथ साथ आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।
कर्क राशि का आज का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खराब है। आज पेट में खराबी रह सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कतों के अतिरिक्त आज विरोधियों के निशाने पर रहेंगे। परिवार का माहौल भी बिगड़ा रहेगा।
सिंह राशि का आज का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। नए खर्चों की रूपरेखा बनेगी। आपके खर्च बढ़ेंगे परंतु आपकी आवश्यकताओं की भी पूर्ति होगी। जीवनसाथी के विषय में चिंता हो सकती है। आज दूर की यात्रा भी संभव है।
कन्या राशि का आज का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खराब है। आपके विरोधी,आपके शत्रु आप पर हावी रह सकते हैं। आज धन हानि की भी आशंका है। कोई बुरी खबर मिल सकती है।
तुला राशि का आज का राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। प्रेमी प्रेमिका मिलन आज तुला राशि वालों के लिए संभव है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी या इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज के दिन आप का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। मन में शुभ विचारों का संचार होगा। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी।
धनु राशि का आज का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है। जिस काम के लिए प्रोग्राम बनाएंगे,वह हो जाएगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। मन में उदासी बनी रहेगी, आज आप गंभीर रहेंगे।
मकर राशि का आज का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ का है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। प्रियजन से मुलाकात संभव है। खानपान के प्रति आज आपका कंट्रोल नहीं रहेगा।
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा है। आज आप कठिन परिश्रम करेंगे। पूरा दिन बिजी रहेंगे। स्वभाव में बेचैनी रहेगी। शत्रुओं पर नजर रखने की आवश्यकता है।
मीन राशि का आज का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नुकसान परेशानी का है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में मुश्किल हो सकती है। प्रेम संबंधों में जो लोग हैं, उनके लिए आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आज का दिन मुलाकात का नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में बाधाएं देखनी पड़ेगी। नींद में कमी, नुकसान, परेशानी, चोट-चपेट आदि का डर है।
0 Comments