मीन राशि के वे लोग जो शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं वर्ष 2019 उनके लिए शादी की खुशखबरी लेकर आ रहा है। आपकी शादी की भविष्यवाणी कहती है कि इस वर्ष आपकी शादी होना तय है। बरसों का इंतजार अब समाप्त होगा, आपका अच्छा समय आया है। इसका भरपूर लाभ उठाईए।

मीन राशि विवाह योग जनवरी 2019
वर्ष के आरंभ में मंगल लग्न में विराजमान है और सातवें घर का स्वामी बुध शनि के साथ स्थित है इसलिए जनवरी का महीना उतना अच्छा नहीं है। फिर भी प्रेम विवाह के लिए यह समय उत्तम है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनका विवाह जनवरी महीने में हो सकता है।
मीन राशि विवाह योग फरवरी 2019
फरवरी का महीना शादी की भविष्यवाणी के लिए और भी अधिक अनुकूल है। इस माह में अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज दोनों ही प्रकार की शादी मीन राशि वालों के लिए संभव है। मंगल मित्र ग्रह है इसलिए कोई विशेष अड़चन पैदा नहीं करेगा।
मीन राशि विवाह योग मार्च 2019
मार्च के महीने में बुध नीच का होगा परंतु बुध पर बृहस्पति की दृष्टि के कारण शादी की भविष्यवाणी अनुकूल है। प्रेम विवाह के मामले में भी मीन राशि वालों को सफलता मिलेगी।
मीन राशि विवाह योग अप्रैल 2019
अप्रैल के महीने में शादी की भविष्यवाणी मीन राशि वालों के लिए थोड़ा हैरान करने वाली है क्योंकि जो काम बन रहे थे इस महीने में आकर वह अटक जाएंगे। हो सकता है आपका रिश्ता टूट जाए। इसलिए इस माह में अत्यंत सावधानी से व्यवहार करें। कोई रिस्क ना लें बल्कि कुछ समय मांग ले और अपने जीवन साथी के साथ मेलजोल सीमित रखें। संबंध खराब होने का भय है।
मीन राशि विवाह योग मई 2019
मई के महीने में बृहस्पति की वापसी आपकी कुंडली के नौवें घर पर होगी परंतु मंगल की दृष्टि के चलते कुछ बाधाएं उत्पन्न होगी। शादी के लिए अभी थोड़ा और सोच ले। इस महीने में शादी का प्रोग्राम ना बनाएं। फिर भी अगर आप कोशिश करें तो इस महीने में भी शादी हो सकती है।
मीन राशि विवाह योग जून 2019
जून के महीने में मंगल की दृष्टि कुंडली के सातवें घर पर होगी। इसके साथ साथ शनि की दृष्टि भी सातवें घर पर होगी। परंतु सप्तमेश बुध बृहस्पति की दृष्टि में है। अधिक प्रयास करेंगे तो इस महीने में भी आपकी शादी के योग हैं। जून के महीने में भी मई जैसा ही ग्रह गोचर है इसलिए मई के अनुसार ही शादी की भविष्यवाणी है।
मीन राशि विवाह योग जुलाई 2019
जुलाई के महीने में शादी की भविष्यवाणी मीन राशि वालों के लिए अनुकूल है। परंतु अभी मंगल के नीच राशि में होने के कारण आपको थोड़ा रुकना चाहिए। इस समय में अच्छे रिश्ते नहीं आएंगे। परंतु जिन का रिश्ता तय हो चुका है वह शादी कर सकते हैं। फिर भी सावधानी के साथ व्यवहार करें।
मीन राशि विवाह योग अगस्त 2019
अगस्त के महीने में पहले जैसी स्थिति है परंतु अगस्त के मध्य में मंगल की दृष्टि बृहस्पति पर होगी। शादी संबंधी मामले कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर है। बाकी जिन लोगों का रिश्ता तय हो चुका है वह शादी कर सकते हैं।
मीन राशि विवाह योग सितंबर 2019
सितंबर के महीने में मंगल की दृष्टि बृहस्पति पर बरकरार रहेगी। सातवें घर का स्वामी भी मंगल के प्रभाव क्षेत्र में है इसलिए सितंबर के महीने में शादी की भविष्यवाणी मीन राशि के लिए अनुकूल नहीं है।
मीन राशि विवाह योग अक्तुबर 2019
अक्टूबर के महीने में मंगल कुंडली के सातवें घर में विराजमान रहेगा और शुक्र नीच राशि में होगा। इसलिए अक्टूबर का महीना भी शादी की भविष्यवाणी नहीं करता।
मीन राशि विवाह योग नवंबर 2019
नवंबर के महीने में शादी की भविष्यवाणी पिछले महीने जैसी ही रहेगी। परंतु कुछ सुधार अवश्य होगा। किस्मत से आपको कोई अच्छा नया रिश्ता मिल सकता है, जहां बात आगे बढ़ाई जा सकती है। नवंबर के अंत में ग्रह बदल रहे हैं इसलिए 20 तारीख से पहले पहल आपको शादी संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन राशि विवाह योग दिसंबर 2019
दिसंबर के महीने में बृहस्पति शनि के साथ आपकी कुंडली के दसवें घर में विराजमान रहेगा। राहु-केतु भी बृहस्पति पर प्रभाव बनाए रखेंगे इसलिए शादी के योग अब नहीं रहेंगे। दिसंबर का महीना शादी की भविष्यवाणी नहीं करता। इसलिए शादी संबंधी सभी प्रयास आपको नवंबर से पहले पहल कर लेने चाहिए।
संक्षेप में जो लोग मीन राशि से संबंध रखते हैं और शादी के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं, साल 2019 उनके लिए अनुकूल है। फिर चाहे प्रेम विवाह हो या अरेंज मैरिज दोनों ही प्रकार के विवाह मीन राशि वालों के लिए अच्छे हैं। आपकी शादी की भविष्यवाणी साल 2019 में खुशगवार है।